November 7, 2026

थाना चौक में गाजीपुर के व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी/लूट की घटना में कमिश्नरेट पुलिस को मिले कई महत्त्वपूर्ण सुराग-

Spread the love

*महत्त्वपूर्ण सुराग*

 

थाना चौक में गाजीपुर के व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी/लूट की घटना में कमिश्नरेट पुलिस को मिले कई महत्त्वपूर्ण सुराग ।

ये शातिर अपराधी अपने को पुलिस वाला बताकर करते लूट की घटना ।

 

इनका modus operandi एकदम unique है ।

 

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हुई संदिग्ध अपराधियों एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की पहचान ।

 

बहुत ही शातिर अंतर राज्य गैंग, अबतक की छानबीन में कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों तक फैला है इनका नेटवर्क ।

 

लगातार मूवमेंट पर रहता है यह गिरोह, एक शहर में घटना को अंजाम देकर 4 पहिया गाड़ी से दूसरे राज्य भाग लेता है यह गैंग ।

 

हर नए शहर में केवल एक या दो दिन रुकता है फिर नए शहर में डेरा डाल लेता है यह गिरोह ।

 

कोडेड भाषा का प्रयोग करते है गिरोह के सदस्य आपस में बात करते वक्त ।

 

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें कर रही है इस गैंग पर काम ।

 

शीघ्र वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को मिल सकती है इस मामले में सफलता ।

 

CP Varanasi