जम्मू कश्मीर 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद सामान्य जनमानस की यही पुकार है कि अब नहीं तो कभी नहीं। देश के अलग अलग हिस्सों से आवाज उठी कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मे साफ कर दिया कि उन्होंने बड़ी गलती कर दी है और उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
12 दिन बाद यानि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पीओके और बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। लेकिन भारत में कुछ राजनीतिक दलों की तरफ से सबूत मांगा गया। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भारतीय वीर सपूतों के नाम पर वो अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हुए हैं। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि जब तक जवान शहीद हो रहे हैं वो राजनीति की बात नहीं करेंगे। लेकिन पीएम मोदी क्या कर रहे हैं, पुलवामा हमले के बाद वो कांग्रेस को दोष देने लगे।




More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-