September 29, 2026

राजस्थान (अलवर) सरिस्का जंगल में भड़की आग खतरे में 25 टाइगर 45 घंटे में 20KM तक फैली आग-

Spread the love

_*राजस्थान (अलवर) सरिस्का जंगल में भड़की आग खतरे में 25 टाइगर 45 घंटे में 20KM तक फैली आग इसे बुझाने में लगाए सेना के 2 हेलिकॉप्टर*_

 

_*अलवर के सरिस्का जंगल में पिछले 45 घंटे से लगी आग विकराल होती जा रही है। आग जंगल के 20 किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैल चुकी है। आग पर काबू नहीं हो पाने की वजह से वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। आग जंगल के जिस हिस्से में तेजी से बढ़ रही है वहां कई टाइगर हैं। आग बुझाने के लिए अब हेलिकॉप्टर व एरियल लिफ्ट फायर ब्रिगेड से मदद मांगी गई थी।*_

_इसके बाद मंगलवार सुबह पहुंचे सेना के दो हेलिकॉप्टर ने आग बुझाना शुरू कर दिया है। हेलिकॉप्टर सिलीसेढ़ झील से पानी ला रहे हैं। अभी तक हेलिकॉप्टर 8 से 10 राउंड कर चुके हैं। आग बुझाने के लिए 40 से 50 हजार लीटर पानी का छिड़काव किया जा चुका है। इसके बाद भी आग जंगल में बढ़ती जा रही है।_

 

_अधिकारियों ने बताया कि सरिस्का,अलवर और दौसा की तीन रेंज का स्टाफ और ग्रामीणों सहित 200 से ज्यादा लोग आग बुझाने में लगे हैं। सेना से भी मदद मांगी गई है। सरिस्का के कई गांव भी खाली करवा लिए गए हैं।_