*स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।*
*प्रेस नोट संख्याः 118, दिनांक 29-03-2022*
————————————————-
*दिनांक 26-02-2022 को विरार पुलिस स्टेशन मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट मुम्बई के चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की सनसनीखेज तरीके से की गयी हत्या की घटना में शामिल 02 कुख्यात शूटर गिरफ्तार।*
आज दिनांक 29-03-2022 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 व मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च यूनिट पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त टीम द्वारा विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26-02-2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0 232/22 धारा 302/120बी भादवि व 3/25 व 3/27 आर्म्स एक्ट में शामिल 02 कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
————————————
1- राहुल शर्मा उर्फ राम पुत्र विरेन्द्र शर्मा निवासी बरॉव पोस्ट कटौना थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी हाल पता-गोलीवार सांताक्रूज ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र)
2- अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर पुत्र तारकेश्वर सिंह निवासी लोहारडीह थाना कपसेठी जनपद वाराणसी।
*बरामदगीः-*
1- मोबाइल फोन-09
2- वोटर आई0डी0 कार्ड-01
3- आधार कार्ड-01
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-*
—————————————-
आनन्द नगर कॉलोनी कन्दवा रोड थाना चितईपुर, वाराणसी। दिनांक 29-03-2022 समय पूर्वाह्न 10.30 बजे।
दिनांक 26-02-2022 को समय लगभग 02.00 बजे थाना विरार क्षेत्रान्तर्गत डी-मार्ट के सामने मुम्बई के चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान पुत्र विक्रम सिंह चौहान निवासी मनवेल पाडा विरार ईस्ट मुम्बई की सनसनीखेज तरीके से दिन-दहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना विरार पर मु0अ0सं0-232/22 धारा 302, 120बी भादवि व 3/25 व 3/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में संदिग्ध/संलिप्त शूटरों का सम्बन्ध उ0प्र0 के जनपद वाराणसी से होने पर मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च द्वारा अभिसूचना को साझा करते हुए आवश्यक सहयोग एस0टी0एफ0 उ0प्र0 से मांगा गया था। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम व मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी, कि अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वस्त सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 29.03.2022 को उक्त हत्याकाण्ड में शामिल उपरोक्त कुख्यात शूटर राहुल शर्मा उर्फ राम व अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर को आनन्द नगर कॉलोनी कन्दवा रोड थाना चितईपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
अभिसूचना संकलन, पुलिस विवेचना एवं पूछताछ तथा घटनास्थल के सी0सी0टी0वी0 फुटेज के अनुसार उक्त घटना में उपरोक्त राहुल शर्मा उर्फ राम एवं अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर के अलावा यू0पी0 एस0टी0एफ0 की वाराणसी इकाई के साथ दिनांक 21-03-2022 को मुठभेड़ में मृत दो लाख रूपये का पुरस्कार घोषित एवं कई हत्याओं का वांछित कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू के अलावा एक अन्य अपराधी भी सम्मिलित था, जिसकी पहचान और नाम पता अभी तक अज्ञात है, जिसके बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त राहुल शर्मा उर्फ राम और अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर द्वारा उक्त घटना में मनीष सिंह उर्फ सोनू (मृतक) के साथ अपनी भूमिका स्वीकार किया गया है। घटना के मोटिव व इसके पीछे अन्य अपराधियों की संलिप्तता की जॉंच/विवेचना मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च (महाराष्ट्र) द्वारा की जा रही है।
उपरोक्त गिरफ्तार राहुल शर्मा उर्फ राम के बारे में उल्लेखनीय तथ्य है कि इसने वर्ष-2013 में विजय पुजारी उर्फ बट्टा निवासी निरमल नगर मुम्बई की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और तभी से फरार चल रहा है। फरारी के दौरान ही वर्ष-2013 में इसने अजील शेख मुम्बई पर जान मारने की नीयत से गोली मारा था, जिसके संबंध में थाना निरमलनगर मुम्बई पर मु0अ0सं0 184/13 धारा 307 भादवि पंजीकृत हुआ था। वर्ष-2015 में मीरारोड थाना अन्तर्गत पुष्पक होटल के पास बन्टी प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिस पर थाना मीरारोड पर मु0अ0सं0 253/15 धारा 302/120बी भादवि व 3/25 व 3/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। वर्तमान घटना के साथ-साथ उक्त तीनों घटनाओं में भी वांछित चल रहा था।
विरार पुलिस स्टेशन पुलिस कमिश्नरेट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/22 धारा 302/120बी भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों को थाना चितईपुर वाराणसी में दाखिल करते हुये मा0 न्यायालय वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त करने की विधिक कार्यवाही तथा मामले की समस्त अग्रिम कार्यवाही मीरा भइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च (महाराष्ट्र) द्वारा की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-