July 18, 2026

अवैध असलहा सप्लायर अपराधी अबु सहमा पुलिस मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली लगने से घायल-

Spread the love

*अवैध असलहा सप्लायर अपराधी अबु सहमा पुलिस मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली लगने से घायल। पिस्टल, तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल बरामद*

आज दिनांक- 29 मार्च 2022 को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर स्वतंत्र सिंह मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम- गाऊखोर(श्मशान घाट के पास) अवैध असलहा सप्लायर अपराधी अबु सहमा मोटसाइकिल द्वारा किसी को अवैध असलहा सप्लाई करने वाला है।

इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँच गये। समय सुबह करीब 6.50 से 7:00 बजे के बीच उपरोक्त स्थान के पास अबु सहमा अपनी मोटरसाईकिल यामहा आर-15 से आता हुआ दिखाया दिया पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो अबु सहमा रूका नही गाड़ी तेज कर भागा कि रास्ता /उबड- खाबड होने की वजह से मोटर साइकिल खडन्जे के किनारे फिसल गयी। तथा बदमाश द्वारा .32 बोर के पिस्टल से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से 05 फायर किये गये। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में बदमाश असलहा तस्कर अबू शाहमा पुत्र मोहम्मद इशा, निवासी- पोटरिया,थाना -सराय ख्वाजा,जनपद -जौनपुर उम्र -28 वर्ष के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी ।

बदमाश के पास से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 01 अवैध तमंचा (303 बोर, प्रतिबंधित बोर), 32 बोर 05 खोखा कारतूस, 01 (32 बोर जिंदा कारतूस), 01( 303 प्रतिबंधित बोर का) जिंदा कारतूस , बिना नम्बर की यामाहा R15 मोटरसाइकल, 01 अदद मोबाईल फोन वीवो, 700 रुपये नकदी बरामद हुआ है ।

उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त अबु सहमा को अतिशीघ्र उपचार हेतु नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया, उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2022 धारा 307 भादवि व 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

*पुछताछ विवरण* –अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि नए उम्र के लड़कों को अवैध असलहा तुफैल कुरेशी से लेकर बेचता है। तुफैल कुरेशी 27 मार्च को थाना सरायमीर से जेल गया है जिसके पास से एक पिस्टल 32 बोर बरामद हुई थी। आज यह एक पिस्टल अपने साथ लेकर एक 303 प्रतिबंधित बोर का तमंचा अपनी गाड़ी की सीट के नीचे छिपाया था व कहीं सप्लाई करने जा रहा था।

*घटनास्थल* – गांव गाहुखोर श्मशान घाट के पास थाना सरायमीर।

*घटना का समय* – आज सुबह 06.50 से 07.00 के मध्य

*पंजीकृत अभियोग*-

1. मु0अ0सं0 48/2022 धारा 307 भादवि व 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ ।

*गिरफ्तार अभियुक्त* –

1- अबु सहमा पुत्र मो0 ईसा निवासी पोटरिया थाना सरायख्वाजा, जनपद- जौनपुर, उम्र 28 वर्ष

*बरामदगी* –

01 अवैध पिस्टल 32 बोर, 01 अवैध तमंचा (303 बोर, प्रतिबंधित बोर), 32 बोर 05 खोखा कारतूस, 01(32 बोर जिंदा कारतूस) 01( 303 प्रतिबंधित बोर का) जिंदा कारतूस , बिना नम्बर की यामाहा R15 मोटरसाइकिल

01 अदद मोबाईल फोन वीवो, 700 रुपये नकदी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक सरायमीर स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह, थाना- सरायमीर आजमगढ़

2- उ0नि0 संजय सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

3- .हे0का0 विपीन कुमार यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

4- का0 अतुल प्रताप सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

5- का0 संदीप यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

6- का0 हिमांशु सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़