प्रयागराज न्यूज़:- सरायइनायत पुलिस ने एसडीएम की उपस्थिति में निकलवायी लाश*
*हनुमानगंज:-* बीस दिन पहले मृत लड़की के शव को सरायइनायत पुलिस ने उपजिलाधिकारी फूलपुर की मौजूदगी में लीलापुर गंगा घाट से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया
सरायइनायत थाना क्षेत्र के चंदौहा गाँव की एक लड़की की मौत 10-मार्च को हो गयी परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार लीलापुर गंगा घाट पर कर दिया परिजनों की पड़ताल में पता चला कि मृतिका की मौत साधारणतया और आत्महत्या से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गयी है मामले में मृतिका की माँ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज और जिलाधिकारी प्रयागराज को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की जिलाधिकारी के निर्देश पर सरायइनायत पुलिस ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी फूलपुर अम्बरीष कुमार बिन्द व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के उपस्थिति में लीलापुर गंगा घाट पर खुदाई करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण बताया जा सकता है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-