June 12, 2026

ऑपरेशन ईगल के तहत रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*ऑपरेशन ईगल के तहत रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा *थाना स्थानीय पर “आपरेशन ईगल” के तहत पंजीकृत मु0अ0सं0 760/2021 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 504/ 506 भादवि* से संबंधित अभियुक्त भोलानाथ सिंह पुत्र स्व0 देवनाथ सिंह निवासी हरसड़ धुरीडीह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलियाँ हा0पता सिंघड़िया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर वर्तमान पता ओमेगा ग्रीन टावरन नं0 4 प्लैट नं0 905 थाना बीबीडी जनपद लखनऊ उम्र करीब 64 वर्ष को उसके किराये के फ्लैट ओमेगा ग्रीन टावरन नं0 4 प्लैट नं0 905 के बाहर थाना बीबीडी जनपद लखनऊ से दिनांक 27.03.2022 समय करीब 12.05 बजे को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*अपराध विवरण/पूछताछ-*

दिनांक 28.11.2021 को आवेदिका श्रीमती सरोज सिंह पत्नी हरिगोबिन्द सिंह निवासी मो0 मालवीय नगर म0न0 सी -34 पो0 कुडाघाट थाना कैन्ट जनपद गोरखपुर ने थाना स्थानीय पर भोलानाथ सिंह व सौरभ सिंह पुत्र भोलानाथ सिंह निवासीगण हड़सर धोरीडीह थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया हाल पता सिघडिया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर द्वारा आवेदिका के लड़के सौरभ सिंह को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 8 लाख 65 हजार रुपये लेने व कूट रचित नियुक्ति पत्र , परियचय पत्र एवं स्थानान्तरण पत्र देकर धोखाधड़ी जालसाजी के सम्बन्ध में आपरेशन ईगल के अभियान के क्रम में पंजीकृत हुआ था । थाना स्थानीय से उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किया जा रहा था । उसी क्रम में कल दिनांक 27.03.2022 को थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अभियुक्त भोलानाथ सिंह पुत्र स्व0 देवनाथ सिंह निवासी हरसड़ धुरीडीह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलियाँ हा0पता सिंघड़िया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर वर्तमान पता ओमेगा ग्रीन टावरन नं0 4 प्लैट नं0 905 थाना बीबीडी जनपद लखनऊ उम्र करीब 64 वर्ष को उसके किराये के फ्लैट ओमेगा ग्रीन टावरन नं0 4 प्लैट नं0 905 के बाहर थाना बी0बी0डी0 जनपद लखनऊ गिरफ्तार किया गया ।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–*

भोलानाथ सिंह पुत्र स्व0 देवनाथ सिंह निवासी हरसड़ धुरीडीह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलियाँ हा0पता सिंघड़िया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर वर्तमान पता ओमेगा ग्रीन टावरन नं0 4 प्लैट नं0 905 (किराये का फ्लैट) थाना बीबीडी जनपद लखनऊ उम्र-64 वर्ष

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 760/2021 धारा 419/420/467/468/471504/506 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का दिनांक/समय/स्थान-*

दिनांक 27.03.2022 समय करीब 12.05 बजे, ओमेगा ग्रीन टावर नं0 4 प्लैट नं0 905 किराये के फ्लैट के बाहर थाना बीबीडी जनपद लखनऊ

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 मो0 खुर्शीद खाँ थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 रवि राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. हे0कां0 मो0 मोहसीन खाँ थाना कैण्ट गोरखपुर