*तहसील सदर गोरखपुर के गेट पार्किंग पर मार पीट करने के आरोप में अभियुक्तगण गिरफ्तार*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2022 धारा 147/323/504/506/308 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. भाष्कर दूबे पुत्र तुलसीधर दूबे निवासी बड़गो थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष 2. सूरज शुक्ला पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम ककरही थाना गोला बाजार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष नहर रोड पैडलेगंज आज दिनांक- 28.03.2022 समय करीब 00.13 बजे को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरणः-*
दिनांक 23.03.2020 को भास्कर दूबे अपने वाहन क्रेटा वाहन सं0 UP 53 DS 6353 से तहसील सदर पर गया था यहां पर पार्किंग के पैसा को लेकर विवाद हुआ एवं भास्कर दूबे वहाँ से चला गया सुबह दिनांक-24.03.2022 को 10.00 बजे से 10.30 बजे के बीच भास्कर दूबे अपने साथियों के साथ तहसील सदर गेट पर आकर पार्किंग वालो से बदला लेने के नीयत से अपने साथियों के साथ पहुँचा और पार्किंग वालो को मारा पीटा जिसमें 1.करुणेश शुक्ला 2.तन्वेन्द्र प्रताप सिंह 3. यश प्रताप सिंह 4. बल्लू को चोटे आयीं । उक्त मार पीट से बल्लू को काफी गम्भीर चोट आयीं एवं बल्लू लखनऊ केजीएमयू अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया था । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-189/2022 धारा 147/323/504/506/308 भादवि पंजीकृत कराया गया । जिसके सम्बन्ध में जांच से उक्त मारपीट में भाष्कर दूबे एवं सूरज शुक्ला के अलावा विष्णुधर दूबे उर्फ बबलू धर दूबे पुत्र विनोद धर दूबे निवासी सिंदूली बेंदूली थाना रामगढ़ताल गोरखपुर,आशुतोष मल्ल पुत्र शैलेष मल्ल निवासी इन्द्रानगर थाना रामगढ़ताल गोरखपुर,अनुराग यादव पुत्र कालीदिन यादव निवासी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट गोरखपुर का नाम प्रकाश में आया । अभियुक्त भास्कर दूबे व सूरज शुक्ला को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 308 भादवि की जगह चोटों के आधार पर धारा 307 भादवि में तरमीम किया गया । अभियुक्तों के पास वाहन क्रेटा कार UP 53 DS 6353 व मोटर साइकिल होण्डा साइन UP 53 AJ 6353 को मुकदमा उपरोक्त में सीज किया गया । उक्त वाहनों से अभियुक्तगण तहसील सदर गेट पर जा कर घटना को कारित किये थे । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना है ।
*नाम पता अभियुक्त गण /अपराधिक इतिहास-*
1. भाष्कर दूबे पुत्र तुलसीधर दूबे निवासी बड़गो थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र -30 वर्ष
i. मु0अ0सं0 143/2020 धारा 147/427/506 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 189/2022 धारा 147/323/504/506/308 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. सूरज शुक्ला पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम ककरही थाना गोला बाजार जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष
i. मु0अ0सं0-189/2022 धारा 147/323/504/506/308 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान /समय/बरामदगी-*
नहर रोड पैडलेगंज के पास से दिनांक-28.03.2022 को समय-00.13 बजे
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रवि कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 महेश कुमार चौबे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 सुरेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. कां0 रोहित कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-