**गंगा में बिगड़ा जहाज़ का बैलेंस, 5 ट्रक गिरे**
*10 लोग लापता, एनडीआरएफ को बुलाया गया*
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज अनियंत्रित हो गया। जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था।
इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इस जहाज में सवार थे। हादसे में जहाज के कैप्टन दल के सदस्यों और ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों के डूबने की आशंका है।
अब तक सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था।
जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। एक ट्रक का टायर फट गया। इस कारण वह अनियंत्रित होकर नदी के बीच धार में गिर गया इसके साथ ही 4 और ट्रक गिर गए। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा।
9 ट्रक जहाज पर पलट गए हैं, जबकि 5 ट्रक गंगा के बीच धार में डूबे हुए हैं। 10 लोग लापता है।
डूबे हुए ट्रकों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद ही डूबे हुए ट्रकों और लोगों को खोजने की प्रक्रिया शुरू होगी।उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि कल दोपहर ये जहाज रवाना हुआ था। नदी के अंदर कुछ दूर जाने पर इसमें खराबी आई। जहाज में मौजूद लोगों ने इसे ठीक किया।
इसके बाद बैलेंस बिगड़ने से 5 ट्रक नदी में गिर गए। लापता लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जहाज के साथ हादसे की भी जांच करवाई जाएगी।
ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा ना हो।हादसा समदा घाट से मनिहारी के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि जहाज में खराबी की वजह से यह देरी से रवाना हुआ। देर रात तक यह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका था। रात 12:00 बजे के करीब ये हादसा हुआ है।

More Stories
CM का निर्देश, ईद-अक्षय तृतीया पर सुचारू रहे बिजली*
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को एक मई से जेब ढीली करनी होगी
इन्हें करना है राशनकार्ड सरेंडर, नहीं तो जांच के बाद होगी वसूली-