मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों (एपीओ) संबंधित समीक्षा बैठक आज कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई
हर ब्लॉक में एक एपीओ को सक्रिय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के दिए।
ब्लॉक स्तर पर पियर लर्निंग पर और ज़ोर देने एवं वर्कशॉप्स का आयोजन कराने का सुझाव दिया है। इससे उत्पाद को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।
मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों (एपीओ) संबंधित समीक्षा बैठक आज कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है उसकी जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने हर ब्लॉक में एक एपीओ को सक्रिय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके दृष्टिगत जिला स्तर पर एक समन्वय बैठक कर जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है इसकी सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा गया है जिससे कि मंडलायुक्त के स्तर से आवश्यक सहायता हेतु शासन को लिखा जा सके।
इसके अतिरिक्त जिन ब्लॉकों में एपीओ सक्रिय हैं उन ब्लॉकों में उनके द्वारा कैसा कार्य किया जा रहा है तथा कार्य के निष्पादन में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं उस पर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने समस्याओं के बेहतर एवं समय बद्ध तरीके से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर पियर लर्निंग पर और ज़ोर देने एवं वर्कशॉप्स का आयोजन कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा की पियर लर्निंग से कृषक एक दूसरे से ही बहुत सारी चीजें सीख सकते हैं जो उनकी समस्याओं के निस्तारण में प्रभावी हो सकती है। वर्कशॉप्स आयोजित करने के सुझाव पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे उत्पाद को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इस बारे में कृषकों को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।
मंडलायुक्त ने कृषकों को एपीओ के माध्यम से ऑर्गेनिक फार्मिंग कराने हेतु और जागरूक बनाने पर भी जोर देने को कहा है जिससे कि सभी की आय बढ़ सके। इस संबंध में उन्होंने विभिन्न विभागों को किस तरह का जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है इसका आंकलन करने को भी कहा है। साथ ही कृषकों को कृषि हेतु ऋण उपलब्धता में किसी तरह की समस्या ना आए यह भी सुनिश्चित करने को कहा है।

More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट में निकली 1095 पदों पर वैकेंसी__
सोने का मास्क भी आ गया
एक किलोमीटर पर केवल 20 पैसे का खर्च