जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशानिर्देश में* व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस उपाधीक्षक बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनित राय सम्बन्धित मु0अ0सं0 0082/2022 धारा 304 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर के आरोपी राहुल की तलाश में हाटा बाजार, बड़गो मोड़, राऊत पार , आसवन पार आदि अन्य स्थानों पर घूम घूम कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी मुखीबर खास द्वारा सूचना मिली की आरोपी राहुल राउत पार वाले शराब भट्ठी के पास मौजूद है और कही जाने के फिराक में है । इस सूचना पर उ0नि0 अजय राज व हे0का0 अनीश अहमद द्वारा राहुल पुत्र जगदीश निवासी कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर को शराब भट्ठी वहद ग्राम रावतपार के पास से समय करीब 21:35 गिरफ्तार किया गया ।जिसे विधिक कार्यवाही पूरी करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में बताया की मेरे पिता ने मुझे पारिवारिक विवाद के चलते सुबह चाकू से मार दिया था इसी बात के गुस्से में मैंने भी अपने पिता को डंडे से मारा जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद डंडा बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
राहुल पुत्र जगदीश निवासी कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 0082/2022 धारा 304 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर ।
*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय-*
शराब भट्ठी वहद ग्राम रावतपार 24.03.2022 समय 21.35 बजे
*बरामदगी-*
आलाकत्ल एक अदद डंडा
*गिरफ्तारी करने वाले अधि0/कर्मचारीगण-*
1.उ0नि0 अनित राय थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2.उ0नि0 अजयराज यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
3.हे0का0 अनीस अहमद थाना गगहा जनपद गोरखपुर





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-