फांसी के फंदे पर लटका मिला जलकल विभाग का कर्मचारी
उमेश कुमार भारतीय करेला बाग स्थित घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला
प्रयागराज थाना करेली करेलाबाग चौकी क्षेत्र अंतर्गत उमेश कुमार भारतीय पत्र स्वर्गीय भुल्लन भारतीय उम्र लगभग 38 वर्षीय की हुई मृत्यु
करेलाबाग बालू मंडी क्षेत्र स्थित उमेश कुमार भारतीय फांसी के फंदे पर लटका मिला सुबह 6:30 बजे जब लोगों को पता चला तो शोर हुआ तब पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर लाश को कब्जे में लेकर मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा।
उमेश कुमार भारतीय जलकल विभाग नगर निगम में नौकरी करता था पिछले कई महीनों से निलंबित चल रहा था।
क्षेत्र में जानकारी के अनुसार उमेश कुमार भारतीय दारु का सेवन ज्यादा करता था जिसकी वजह से पत्नी नाराज रहती थी और उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी बताया जा रहा है मृतक उमेश कुमार भारतीय का लगभग 3 वर्ष का एक बेटा है।
मृतक उमेश कुमार भारतीय का एक बड़ा भाई सुरेश भारतीय भी है।
बताया यह भी जा रहा है कि उमेश कुमार भारतीय ने प्राइवेट बैंक से लोन भी ले रखा था जिसका आचरण ठीक ना होने की वजह से बैंक भी से तलाश कर रही है वही दारू की सेवन की वजह से नियमित रूप से जल कल विभाग में ड्यूटी भी ठीक से नहीं कर रहा था।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-