*आज दिनांक 24.03.2022 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से 2 बजे तक वरुणापार क्षेत्र के आंध्रा पुल से कैंटोनमेंट बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन के सामने के क्षेत्र, इंगलिशिया लाइन से मलदहिया तिराहे तक वृहत स्तर पर स्वच्छता ,प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं गंदगी फैलानेवालों तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।*
*उपरोक्त अभियान कुल दुकानदारों से रुपये 4800/- जुर्माने की धनराशि वसूल करते हुए प्लास्टिक की बोतले,गिलास एवं कप बरामद किया गया।*
*आज चलाये गए स्वछता एवं अतिक्रमण अभियान की कार्यवाही में मेरे साथ मुख्य सफाई निरीक्षक श्री राठौर, सफाई सुपरवाइजर श्री सुधीर, सोनू तथा वीरेंद्र एवं प्रवर्तन टीम में कैप्टन जयब्रत के नेतृत्व में 07 सदस्यीय दल सहभागी रहा।*
*कल स्वछता अभियान की कार्यवाही सिकरौल सब जोंन में गोलघर कचहरी क्षेत्र में चलाई जाएगी।*
( *पी०के०द्विवेदी* )
*जोनल अधिकारी, वरुणापार*





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ