प्रयागराज : खुद को सोरांव ब्लाक का कर्मचारी बताकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर महिला से 16 हजार रुपये ठग लिए। महिला से और पैसे की मांग की तो उसने ब्लाक से जानकारी ली तो उसे ठगी की जानकारी हुई। महिला ने बुधवार को फाफामऊ थाने में तहरीर दी है।
फाफामऊ के सिंगारपुर गांव की शोभा देवी का पति रमेश डंपर चालक है। शोभा का आरोप है कि 20 मार्च को उसके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया और खुद को सोरांव ब्लाक का कर्मचारी बताकर पीएम आवास योजना दिलाने की बात कही। दूसरे दिन दो पुरुष और एक महिला उसके घर पहुंचे। उसके कच्चे मकान की फोटो खींची जिससे शोभा उनके झांसे में आ गई और उनके कहने पर उनके बताए खाते में दो बार में 16 हजार पांच सौ रुपये भेज दिए। और पैसे की मांग करने पर शोभा ने ब्लाक जाकर जानकारी की तो मामला फर्जी निकला।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-