November 6, 2026

17 पुलिस कर्मियों को एक साथ किया गया निलम्बित-

Spread the love

प्रयागराज
17 पुलिस कर्मियों को एक साथ किया गया निलम्बित

लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कतिपय पुलिस कर्मी 30 दिवस या उससे अधिक समय से ग़ैर हाज़िर हो गए हैं। यही नहीं, उन्होंने पुलिस विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी थी।

अनुशासनहीनता और मनमाने रवैए के इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके ख़िलाफ़ कठोरतम विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इन निलंबित 17 पुलिस कर्मियों में 03 दारोग़ा, 04 मुख्य आरक्षी और 10 आरक्षी शामिल हैं।

संदेश साफ़ है कि अनुशासनहीनता, अपराधियों से साठ-गाँठ, जनता से अभद्रता, भ्रष्टाचार और मनमाना रवैया क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे कोई भी हो।