April 16, 2026

दुष्कर्म का वांछित व शान्ति माहौल खराब करने के आरोपीगण स्थानीय पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार-

Spread the love

दुष्कर्म का वांछित व शान्ति माहौल खराब करने के आरोपीगण स्थानीय पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार माण्डा प्रयागराज।थाना माण्डा पुलिस द्वारा अलग अलग अपराध से जुड़े क्षेत्र से आज कुल चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिसमे एक आरोपी दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने के मुकदमे का वांछित था बाकी शेष तीन ब्यक्ति शांतिभंग मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजे गये।एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मीटिंग में महिलाओं से जुड़े अपराध को गंभीरता से लेने तथा अपने अपने क्षेत्रो में शान्ति ब्यवस्था कायम करने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा अमिता सिंह के कुशल निर्देशन में थानाअध्यक्ष माण्डा महेश मिश्र थाने में पंजीकृत मुकदमा 71/22 धारा 376(2)ठ से सम्बन्धित वांछित आरोपीगण दिनेश पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम टंगहा माण्डा को आज सुबह आठ बजे गिरधरपुर से पकड़ा।थानाध्यक्ष के अनुशार बीते 18 मार्च 2022 ग्राम टंगहा माण्डा में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में पीडित परिजनों द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था घटना के दिन से ही अभियुक्त दिनेश फरार चल रहा था उसकी तलाश में मैं और हमारी पुलिस फोर्स लगी थी सुरक्षा दृस्टिगत सुबह में वरिष्ठ उप निरीक्षक राम केवल यादव व अन्य पुलिस के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे तभी खास सूचना पर थानाक्षेत्र गिरधरपुर से उसे पकड़ने में सफलता मिली।गिरफ्तार आरोपी को मौके स्थल से थाने ले आये और उसे न्यायालय भेज दिया गया। इसीक्रम थानाध्यक्ष।माण्डा के कुशल नेतृत्व में आज रविवार के दिन चौकी प्रभारी भारतगंज आशीष कुमार राय मय फोर्स शांति ब्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गश्त भ्रमण कर रहे थे तभी ग्राम राजापुर में दो पक्षो में जमीन को लेकर विवाद करने की सूचना मिली।विवाद एक बड़ी घटना में तब्दील ना हो इसके के लिए चौकी इंचार्ज दल बल के साथ मौके स्थल पर पहुंचे और प्रथम पक्ष के आरोपी भगवान दास व द्वीतीय पक्ष अखिलेश व राजू निवासीगण राजापुर माण्डा को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले जहाँ सीआरपीसी की धारा 151 में कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा।