April 16, 2026

UP Board Exam 2022 : सभी जिलों व राज्य स्तर पर तैयार कंट्रोल रूम से यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी-

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़

UP Board Exam 2022 : सभी जिलों व राज्य स्तर पर तैयार कंट्रोल रूम से यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं जो अप्रैल के पहले पखवारे में पूरी होंगी। इनके लिए 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा वाइस रिकार्डर और वेबकास्टिंग के माध्यम से मानीटरिंग के लिए डीवीआर के साथ राउटर भी लगाया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हैं। नकल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस बार भी परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की जाएगी, इसके लिए हर जिले और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। सोमवार को इन कंट्रोल रूम को आपस में जोड़कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो अप्रैल के पहले पखवारे में पूरी होंगी। हाईस्कूल में 27 लाख 83 हजार 742 और इंटर में 23 लाख 91 हजार 841 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर और वेबकास्टिंग के माध्यम से मानीटरिंग के लिए डीवीआर के साथ राउटर भी लगाया गया है। इसका आइपी एड्रेस, यूजर आइडी और पासवर्ड आदि कालेजों के प्रधानाचार्यों को मुहैया कराया गया है।