October 28, 2026

सिलसिलेवार विस्फोटों से दहला पाकिस्तान

Spread the love

सिलसिलेवार विस्फोटों से दहला पाकिस्तान का सियालकोट मिलिट्री बेस, बेकाबू मिसाइल ने हादसे को दिया अंजाम?

सियालकोट: पाकिस्तान के सियालकोट में रविवार दोपहर सिलसिलेवार धमाकों की गूंज सुनाई दी. स्थानीय मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में बड़े राजनीतिक संकट के बीच सियालकोट स्थित पाकिस्तानी सेना के डिपो में ये सभी विस्फोट हुए. जानकारी के मुताबिक, सेना के गोला-बारूद डिपो में यह ब्लास्ट हुआ है.

द डेली मिलाप (The Daily Milap) के एडिटर ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में लिखा, ”उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट मिलिट्री बेस (Sialkot military base Blast) पर कई विस्फोट हुए हैं. प्रारंभिक संकेत ये मिल रहे हैं कि यह एक गोला बारूद स्टोरेज एरिया है. धमाके के बाद एक बड़ी आग जलती हुई देखी जा रही है. अभी तक विस्फोट के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल पाया है.”

कुछ अन्य लोकल मीडिया आउटलेट्स की मानें तो पाकिस्तानी सेना द्वारा एयर-टू-एयर मिसाइल PL-15 का टेस्ट किया जा रहा था, जो पूरी तरह नाकाम रहा. J10-C फाइटर जेट से छोड़े जाने के बाद यह मिसाइल बेकाबू हो गई और सियालकोट में जा गिरी. इस घटना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नागरिकों की ओर से पोस्ट किए गए हैं.

कई पाकिस्तानी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिनमें से कई का दावा है कि इस क्षेत्र में कई विस्फोट हुए हैं. सियालकोट छावनी, सबसे पुराने और सबसे महत्वपूर्ण पाकिस्तानी सेना के ठिकानों में से एक, शहर से सटा हुआ इलाका है. इसकी स्थापना 1852 में ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा की गई थी.