August 28, 2026

01 अभ्यर्थी द्वारा 02 प्रतियों में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया*

Spread the love

*किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन फार्म नहीं लिया गया है*

वाराणसी। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन- 2022 की अधिसूचना जिलाधिकारी/रिटर्निग आफिसर द्वारा जारी की गयी है। भारत निर्वाचन आयोग, दिल्ली द्वारा वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2022 का संशोधित कार्यक्रम 28 जनवरी 2022 को घोषित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निग आफिसर वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 रण विजय सिंह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के क्रम में आज 15 मार्च मंगलवार को किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन फार्म नहीं लिया गया है। लोकदल के जयराम द्वारा 02 प्रतियों में आज अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया।