April 16, 2026

जनपद के समस्त थानों में चलाया गया स्वच्छता अभियान*

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में चलाया गया स्वच्छता अभियान*

आज दिनांक 13.03.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिनमे थाना कार्यालय, बैरक, थाना परिसर विशेषकर खाली पड़े स्थानो पर बेतरतीब उगी हुई घास को कटवाने व गंदगी की साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे जिससे गंदगी से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके। इसी परिपेक्ष्य में आज जनपद के समस्त थानों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें थानों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने श्रमदान कर थाना कार्यालय, बैरक, थाना परिसर के साफ सफाई कार्य को पूर्ण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गये हैं।