April 16, 2026

सिपाही फंदे से झूला,पत्नी भी है सिपाही सहारनपुर,

Spread the love

सहारनपुर जिले में डायल 112 पर तैनात 38 वर्षीय सिपाही ने देर रात पंखे से चादर का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मिल रही खबर के मुताबिक पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के रहने वाले 38 वर्षीय सिपाही किरण पाल जो सहारनपुर में तैनात है शनिवार की देर रात चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही की पत्नी भी पुलिस विभाग में सहारनपुर में ही तैनात है।दोनों अपने बच्चों के साथ खलासी लाइन के मोहल्ला रामपुर कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात किरणपाल अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर लौटा था इसी दौरान पत्नी के साथ किसी बात पर हुए विवाद के बाद किरणपाल अपने कमरे के भीतर चला गया तकरीबन 2 घंटे के बाद जब उसकी पत्नी अनीता कमरे में पहुंची तो भीतर के नजारे को देखकर बुरी तरह चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।