*1. शांति भंग 151 सीआरपीसी की कार्यवाहीः- शांति भंग की आशंका जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 07 लोगों के विरूद्ध धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत चालान कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गयाः-*
1-थाना खागा से 04 अभियुक्तों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
2-थाना कल्यानपुर से 01 अभियुक्त के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
3-थाना औंग से 01 अभियुक्त के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
4-थाना थरियांव से 01 अभियुक्त के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
*2. यातायात परिणामः–*
01 वाहनों से 1000 शमन शुल्क व 22 वाहन का चालान किया गया।
*3. सराहनीय कार्यः—*
1. दिनांक 12.03.2022 को थाना ललौली से उ0नि0 श्री कालका प्रताप सिंह द्वारा दो नफर अभियुक्तों से 03 किलो गांजा बरामद किया जिस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 56/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 57/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियुक्त क्रमशः अवध बिहारी पुत्र बच्ची लाल पाल निवासी समदपुर थाना ललौली फतेहपुर, अभियुक्त संजय कुमार शुक्ला पुत्र कमलेश कुमार निवासी दतौली थाना ललौली फतेहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
2. दिनांक 12.03.2022 को थाना हथगांव से व0उ0नि0 श्री गोविन्द सिंह चौहान द्वारा मु0अ0स0 182/2021 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 अफसार पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम पट्टीशाह थाना हथगांव जनपद फतेहपुर को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 26/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उ0नि0 श्री विद्याप्रकाश सिंह द्वारा 01 नफर अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना हथगांव जनपद फतेहपुर के कब्जे से 01 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 25/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया।
3. दिनांक 11.03.2022 को थाना मलवां से उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी सहिली द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. सुख्तार शाह पुत्र स्व0 याकूब शाह निवासी ग्राम उम्मेदपुर थाना मलवां जनपद फतेहपुर के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम गांजा व अभियुक्त 2. अंसार अली पुत्र स्व0 हुसैन शाह निवासी ग्राम उम्मेदपुर थाना मलवां जनपद फतेहपुर के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0स0 43/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मु0अ0स0 44/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-