June 13, 2026

थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को बड़ी कामयाबी*

Spread the love

*अवैध रूप से एकत्रित किए गए 2½ टन विस्फोटक(पटाखो) का जखीरा बरामद*

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा दिनांक 10/03/2022 को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना चौक के पियरी चौकी क्षेत्र के हड़हा सराय में निर्माणाधीन मकान के हाल से 2428 किलो 500 ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री(पटाखा) बरामद किया गया उक्त के परिपेक्ष्य में दो व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*अभियोग का विवरण*
मु अ सं 27/2022 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम 1884

*अभियुक्तों का विवरण*
1. मो रिज़वान पुत्र अज्ञात निवासी हड़हा सराय
2. राजकुमार उर्फ अब्दुल हमीद पुत्र अज्ञात निवासी हड़हा सराय

*बरामदगी का विवरण*
अवैध 94 कार्टून/बोरी में कुल वजनी 2428 किलो 500 ग्राम विस्फोटक(पटाखा) कीमती लगभग 15 लाख रुपए

*घटना का विवरण*
दिनांक 10/03/2022 को रात्रि 03:00 बजे प्रभारी चौकी पियरी उप निरीक्षक प्रीतम तिवारी मय हमराह उप निरीक्षक प्रशिक्षु नवीन कुमार चतुर्वेदी , हे का विजय सरोज उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार यादव एवं फैंटम 16 के कर्मचारीगण का आशुतोष कुमार जायसवाल एवं का कृष्ण कुमार गौड़ आगामी त्योहार एवं मतगणना के विषय में क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखों के संबंध में आपस में वार्ता कर रहे थे तभी मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया की हडहा सराय स्थित निर्माणाधीन मकान के अंदर एक हाल में बहुत सारा अवैध पटाखा रखा हुआ है मौके पर पहुंच कर मुखबिर खास मकान की तरफ इशारा करके वहा से हट गया मकान के अंदर जाने पर पाया की वहा अवैध पटाखे रखे हुए है मकान मालिक को बुला कर जानकारी प्राप्त किया गया तो उसने बताया कि मकान को बिल्डर को बनवाने हेतु दे दिया हुं एवं मकान में निवास नही करता हु पता कराया गया तो पता लगा कि पटाखे मो रिज़वान एवं राजकुमार उर्फ अब्दुल हमीद का है जो परिणाम घोषित होने के दिन विक्री करने के फिराक में थे परंतु पुलिस की सक्रियता के कारण विक्री नही कर पाए ,दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है

*बरामद एवं गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शिवाकांत मिश्र थाना चौक
2. प्रभारी चौकी पियरी उप निरीक्षक श्री प्रीतम तिवारी थाना चौक
3. उप निरीक्षक प्रशिक्षु नवीन कुमार चतुर्वेदी
5. उप निरीक्षक राजेंद्र यादव थाना चौक
6. हे का विजय सरोज थाना चौक
7. हे का यशवंत सिंह थाना चौक
8. का शशिकांत सिंह थाना चौक
9. का बृजेश प्रताप थाना चौक
10. का आशुतोष जायसवाल
11. का कृष्ण कुमार गौड़