October 28, 2026

मीडिया सेल जीआरपी अनुभाग गोरखपुर*

Spread the love

*मीडिया सेल जीआरपी अनुभाग गोरखपुर*
आज दिनांक 11.03.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय गोरखपुर डॉ अवधेश सिंह के दिशा निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे रचना मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जीआरपी पुलिस लाइन गोरखपुर के सभागार कक्ष में अनुभाग गोरखपुर के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी के साथ अपराघ गोष्ठी की गयी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित सभी कर्मचारियों से उनके विभागीय तथा व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी गयी एवं वर्ष-2021 में उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु उचित पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया। जिसके पश्चात निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए-
1-सभी कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया कि वह कोविड-19 के प्रसार को द्रष्टिगत रखते हुए बूस्टर डोज जल्दी से जल्दी लगवाना सुनिश्चित करें।
2-आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के संबंध में योजना बनाकर बच्चों की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
3-होली के त्योहार पर ट्रेनों पर कीचड़ फेंकना, पत्थर फेंकना जैसी घटना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
4-होली के त्यौहार पर स्टेशनों पर भीड़ भाड़ को देखते हुए चेकिंग करेंगे।
5-थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी व उ0नि0 के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी के कार्य में गुणवत्ता लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
6-लंबित एसआर केसों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
7-महिला संबंधी लंबित अभियोगो को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
8-समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी को-गुंडा/गैंगस्टर/एच0एस0 की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
9-गुमशुदा मोबाइलों के जल्द से जल्द बरामदगी हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।