अफवाहों पर न दें ध्यान, मतगणना ड्यूटी से नहीं हटाए गए हैं वाराणसी के कमिश्नर और DM
वाराणसी। पहड़िया मंडी में डमी ईवीएम मशीनों के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी/DM कौशल राज शर्मा ने जहां वाराणसी जनपद के EVM प्रभारी को निर्वाचन कार्य से अवमुक्त कर दिया। इसके बाद से ही कई मीडिया संस्थाओं ने यह खबर ब्रेक करनी शुरू की कि सपा और अन्य पार्टियों की डिमांड के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा और कमिश्नर दीपक अग्रवाल को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।
इस सम्बन्ध में जब पड़ताल की तो यह खबर पूरी तरह फेक पायी गयी। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल की ओर से बताया गया कि यह खबर पूरी तरह से फेक है। उन्होने बताया कि चुनाव आयोग ने वाराणसी में मतगणना के कार्य से किसी भी मौजूदा अधिकारी को अवमुक्त नहीं किया है और न ही किसी नए अधिकारी को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।
उन्होने अपील की है कि लोग इस अफवाह से बचें और इसे फैलाएं न, क्योंकि ये पूरी तरह से फेक है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ