April 23, 2026

कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत-

Spread the love

कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत

 

वाराणसी। हाईवे वाराणसी से गाजीपुर को जाने वाले मार्ग के बगल ग्राम उगापुर में एक कार फोर्ड फिगो यूपी 70 एफसी 7383 पर 5 व्यक्ति सवार होकर वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे थे। समय करीब 11:15 बजे के उक्त वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया जिसमें सभी सवारियां दब गई। स्थानीय लोगों की मदद से चार घायलो आदि लोगों को निकालकर नजदीकी चिकित्सा केंद्र भिजवाया गया, एक व्यक्ति जो काफी बुरी तरह से घायल हो गया था वाहन पर उपलब्ध कागजों के मुताबिक उस व्यक्ति का नाम शाहरुख पुत्र आस मोहम्मद निवासी नवाब नगर थाना करेली ज़ी टीवी नगर इलाहाबाद की मौके पर मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही।