October 28, 2026

सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 की मतगणना को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-

Spread the love

*दिनांक 10.03.2022 को होने वाले सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 की मतगणना को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आज दिनांक 09-03-2022 को पुलिस लाईन गोरखपुर मे मतगणना ड्यूटी मे लगे पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण को ब्रीफ किया गया । दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी स्थित मतगणना स्थल व शहर के विभिन्न स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या मे अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गयी है, जिससे मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। इस मौके पर नोडल अधिकारी चुनाव/पुलिस अधीक्षक यातायात, एडीएम(एफआर) पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।*