June 21, 2026

थाना चौबेपुर पुलिस नें शादी करने के इरादे से नाबालिग लड़की को भगाने वाले अभियुक्त दीपक सिंह को किया गिरफ्तार अपहृता बरामद-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-08.03.2022*

*थाना चौबेपुर पुलिस नें शादी करने के इरादे से नाबालिग लड़की को भगाने वाले अभियुक्त दीपक सिंह को किया गिरफ्तार अपहृता बरामद*

पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मु0अ0सं0 095/2022 धारा 363/366 भादवि0 के सम्बन्धित अपहृता के बारे में मिली सूचना के आधार पर संदहा चौराहे से अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र स्व0 रामकिशुन सिंह निवासी ग्राम धरमपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1. दीपक सिंह पुत्र स्व0 रामकिशुन सिंह निवासी ग्राम धरमपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी उम्र 28 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0 0095/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, का0 संजीत कुमार गौतम, का0 अतुल कुमार यादव थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण।*