April 22, 2026

सट्टा बाज़ार और एग्ज़िट पोल 

Spread the love

सट्टा बाज़ार सिर्फ इस बात पर नहीं लगता कि कौन सरकार बना रहा हैं , सट्टा इस पर भी लगता है कि फ़लाँ पार्टी कितनी सीट जीतेगी , फ़लाँ विधानसभा कौन जीतेगा । हर चीज़ का रेट होता है ।

बंगाल के चुनाव में इस पर बहुत बड़ा खेल हुआ है । बंगाल के चुनाव में भाजपा ने चुनाव से पहले ही हाइप बना रखी थी और फिर एग्ज़िट पोल ने उस हाइप को और भी हवा दे दी । सटोरियों ने रेट खोले , भाजपा की सरकार बनने पर भी लोगों ने पैसे लगाए । भाजपा की 100 सीट आने पर सबसे ज़्यादा पैसे लगे , क्योंकि एग्ज़िट पोल को देखते हुए 100 सीट पर दांव लगाना सेफ़ था । रिज़ल्ट आया तो भाजपा को 76 सीट में सिमट गयी और सट्टा बाज़ार हज़ारों करोड़ के फ़ायदे में पहुँच गया ।

अगर इसी पैटर्न पर आप उत्तर प्रदेश का चुनाव देखे तो भाजपा की 150-160 सीट कोई भी सेफ़ समझेगा और उस पर सट्टा लगाएगा । अगर आपका कोई भी लिंक सट्टा बाज़ार में हो तो कल को देखिएगा कि कितने लोगों ने भाजपा की 150-160 सीट पर सट्टा लगाया है । भाजपा की जीत पर भी कल को ख़ूब सट्टा लगेगा ।

सट्टा बाज़ार भी एग्ज़िट पोल के खेल में शामिल है , इससे इंकार नहीं किया जा सकता । गूगल करेंगे तो बंगाल चुनाव के बारे में जानकारी हासिल हो जाएगी ।

नोट : सट्टा बाज़ार पर भी गुजरातियों का क़ब्ज़ा है , इतना याद रखिएगा ।