August 30, 2026

पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप; जेई पति ने?

Spread the love

पत्नी को पसंद नहीं आया मेकअप; जेई पति ने नगर निगम का दस्ता भेजकर सैलून में कराई तोड़फोड़

गुरुग्राम: सेक्टर-38 स्थित एक सैलून में तोड़फोड के आरोप पर पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद निगमायुक्त ने जेई को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निगमायुक्त ने कहा कि निगम में तैनात किसी भी अधिकारी को इस तरह की कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के विज्ञापन विंग में तैनात जेई राकेश कुमार पर सेक्टर-38 स्थित एक सैलून संचालन ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जेई की पत्नी सैलून में गई थी। वहां उसे सुविधाएं पसंद नहीं आईं। सैलून प्रबंधक का आरोप है कि इस बात से नाराज जेई ने पहले सैलून कर्मचारियों को धमकाया। उसके बाद निगम कर्मचारियों ने सैलून में तोड़फोड़ की और मारपीट कर चले गए।

पुलिस ने सैलून प्रबंधक संदीप कुमार की शिकायत पर जेई के खिलाफ सदर थाने में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए निगमायुक्त ने भी जेई को निलंबित कर दिया है। निगमायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि जेई द्वारा अपनी शक्तियों का गलत तरीके से दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। इसी को देखते हुए निलंबन के आदेश जारी किए गए हैंl