April 22, 2026

सुबह 9 बजे तक 8.58% मतदान, मऊ में सबसे ज्‍यादा 10 फीसद वोटिंग

Spread the love

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. सोमवार को 7वें और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा. अंतिम चरण में मतदाता विधानसभा की 54 सीटों पर खड़े उम्‍मीदवारों का भाग्‍य 7 मार्च को EVM में बंद कर देंगे. अब तक हुए 6 चरण के चुनाव में लाखों मतदाताओं ने अपनी जिम्‍मेदारी निभाते हुए सैकड़ों प्रत्‍याशियों का भविष्‍य तय कर दिया है, जिसका पता 10 मार्च को चलेगा. यूपी चुनाव के अंतिम चरण (Uttar Pradesh Phase 7 Election) में 2 करोड़ 5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. आखिरी चरण के चुनाव में कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से 75 महिला कैंडिडेट का भाग्‍य भी सोमवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा.हैं. चुनाव आयोग ने 12 हजार से अधिक मतदान केंद्र और 23 हजार से अधिक मतदान स्थल बनाए हैं. मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक चलेगा. इसके साथ जो वोटर्स कतार में होंगे उन्‍हें वोट डालने का मौका मिलेगा.

सातवें चरण की वोटिंग से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि 7 मार्च को 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. मतदान क्षेत्रों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है. कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, पीपीई किट और मास्क की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही मतदाताओं को कोविड अनुकूल व्‍यवहार करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि वोटर्स सुरक्षित तरीके से मतदान कर सकें.

इन सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण में अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज, मेहनगर, मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद-गोहना, मऊ, बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहू, जफराबाद, केराकत, जखनियां, सैदपुर, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, जमानिया, मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, चकिया, पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, छानबे, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, मड़िहान, घोरावल, रॉबर्टसगंज, ओबरा और दुद्धी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.

2 दर्जन से ज्‍यादा सीटें संवेदनशील
सातवें चरण में जिन विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं चुनाव आयोग ने उनमें से 28 विधानसभा सीटों को संवेदनशील घोषित किया है. इनमें पिंडरा, रोहनिया, सेवापुरी, शाहगंज, मल्हनी, मड़ियाहूं, केराकत, मछली शहर, बदलापुर, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर सदर, जफराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनिया ,सैदपुर, जहूराबाद, सैयदराजा, चकिया, आजमगढ़, फूलपुर पवई, दीदारगंज, मऊ सदर, ज्ञानपुर, अजगरा ,शिवपुर, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी और वाराणसी कैंट विधानसभा शामिल हैं.