April 21, 2026

मोहल्ले के कुछ दबंगों ने रोक दी नाली, सड़क पर भर गया पानी*

Spread the love

शंकरगढ़ ( प्रयागराज) विकासखंड के निराला नगर मोहल्ला में कुछ लोगों के द्वारा दबंगई कर नाली का पानी रोक दिया गया है जिससे अब यह प्रदूषित पानी सड़क पर भरा है जो लोगो के घर तक पहुंच गया है साथ ही यहां से निकलने मे भी मोहल्ले वासियों सहित स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान से करते हुए मांग की है कि उक्तनाली को खुलवाया जाए व प्रदूषित पानी से निजात दिलाई जाए। वही मोहल्ले वासियों ने बताया कि पाली के नाली को बीते कई दिनो से बंद कर दिया गया है। यह नाली पूर्व में बनवाई गई थी जिसका पानी सरकारी जमीन से लगे भूमि से यह प्रदूषित पानी बाहर जाता था, जिसे मोहल्ले के ही एक दबंग व्यक्ति के द्वारा बंद कर दिया गया और अब नाली का पानी आम रास्ते सहित लोगों के घर में घुस रहा है और वहां से निकलने में भी भारी परेशानियों का सामना निराला नगर वालों को करना पड़ रहा है। वही लोगों ने आगे बताया कि स्कूल नही जा पाते बच्चे मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि सड़क में दूषित पानी भरने से हमारे बच्चे उक्त रास्ते से स्कूल नही जा पाते वही नगर वालों इस दूषित पानी से प्रभावित है। बताया गया है कि बीते कई दिनों से सड़क में दूषित पानी के जमाव के कारण क्षेत्र में गम्भीर बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है