April 21, 2026

धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

Spread the love

एस्ट्रोलॉजर मांगता था न्यूड फोटो, शारीरिक संबंध बनाने किया मजबूर, फिर महिला ने किया खौफनाक काम

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan News) की जयपुर (Jaipur Crime News) पुलिस ने एक फेक एस्ट्रोलॉजर को गिरफ्तार किया है. यह फर्जी ज्योतिष भविष्य देखने के बहाने महिलाओं और लड़कियों से न्यूड फोटो मांगता था. फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया करता था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) का कर्मचारी है. उस पर एक साथी कर्मचारी के साथ रेप करने का भी आरोप है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने अपने पति और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसे किडनैप कर लिया. फिर जमकर उसके साथ मारपीट की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एयरपोर्ट में ग्राउंड स्टाफ है. बुधवार को वह एक मॉल के बाहर खड़ा था. इस दौरान पीड़ित महिला अपने पति और कुछ दोस्तों के साथ पहुंची. फिर सभी ने आरोपी को जबरदस्ती कार में बैठा लिया. फिर सभी फर्जी ज्योतिष को एक सुनसान इलाके में लेकर गए और जमकर मारपीट की. फिर उसे पुलिस स्टेशन लेकर आए. पुलिस के सामने पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता भी एयरपोर्ट कर्मचारी है.

धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी एक ही जगह काम करते थे. महिला ने आरोप लगाया है उसने शादी के बाद उससे पीछा छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. पीड़िता के पति ने भी उसे दोबारा कॉन्टैक्ट नहीं करने की बात कही थी, लेकिन वह माना नहीं.

1 : सबक सिखाने के लिए पीड़िता , उसके पति और कुछ दोस्तों ने आरोपी को किडनैप किया. फिर उसके साथ मारपीट की. फिर उसे पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे. लेकिन महिला का यह दांव उल्टा पड़ा गया. पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया. जब महिला, उसका पति और अन्य लोग गिरफ्तार हुए, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल में सैंकड़ों युवतियों के आपत्तिजनक फोटो मिले हैं. अब इसकी फोरेंसिंक जांच की जाएगी.