June 23, 2026

भारत की ताकत, रूस ने रॉकेट से US-UK-जापान के झंडे हटाए लेकिन ‘भारतीय तिरंगा’ लगा रहेगा, कहा-

Spread the love

*भारत की ताकत! रूस ने रॉकेट से US-UK-जापान के झंडे हटाए लेकिन ‘भारतीय तिरंगा’ लगा रहेगा, कहा- अब सुंदर दिखाई देगा हमारा रॉकेट*

 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन को कई देशों का समर्थन मिल रहा है. इसकी वजह से रूस की बौखलाहट बढ़ती जा रही है. 30 से ज्यादा देशों ने रूस के लिए एयर स्पेस बंद कर दिए हैं. इसके जवाब में अब रूस ने अपने स्‍पेस रॉकेट से अमेरिका, जापान और ब्रिटेन का झंडा हटा दिया है. खास बात ये है कि रूस ने इंडियन फ्लैग को बरकरार रखा है. रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने सोशल मीडिया पर रूसी स्पेस रॉकेट का वीडियो शेयर किया है.

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी स्‍पेस रॉकेट से कई देशों के फ्लैग्स को हटाया जा रहा है, जबकि भारत का झंडा रॉकेट पर बरकरार है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बैकोनूर में हमारी टीम ने फैसला किया कि हमारा रॉकेट कुछ देशों के झंडे के बिना बेहतर दिखेगा. कजाकिस्तान के बैकोनूर में रूस ने रॉकेट लॉन्च पैड बनाया है.

 

वनवेब इंटरनेट कंपनी शुक्रवार को रूसी सोयुज रॉकेट पर 36 सेटेलाइट को लॉन्च करना चाहती थी, लेकिन रोस्कोस्मोस ने मना कर दिया. इसके लिए रोस्कोस्मोस के तरफ से मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि वो वनवेब कंपनी के लिए रूसी सोयुज रॉकेट को लॉन्च नहीं करेगी. दिमित्री रोगोजिन ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है वो इसी सेटेलाइट को लॉन्च करने वाले रॉकेट का वीडियो है.