June 23, 2026

PM मोदी की बड़ी सफलता, रूस ने भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए रोका अपना हमला-

Spread the love

*PM मोदी की बड़ी सफलता! रूस ने भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए रोका अपना हमला*

 

रूस ने बीती रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए 6 घंटे तक हमले रोक दिए. भारत की पहल पर रूस ने यह बड़ी मोहलत दी. इसे भारतीय कूटनीति व PM नरेंद्र मोदी के प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 

रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों की युद्धस्तर पर निकासी जारी है. इस बीच रूस ने खारकीव में यह राहत प्रदान की. बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी. उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी. इसके बाद खारकीव में 6 घंटे के लिए हमले रोक दिए गए. खबरों के मुताबिक ये हमले बुधवार रात 9.30 बजे से रोके गए थे.

 

नितिन गोखले ने ट्वीट कर कहा कि खारकीव में चौतरफा हमले करने से पहले रूस ने बीती रात सभी भारतीयों को वहां से निकलने के लिए 6 घंटे जंग रोक दी. इसी तरह आदित्य राज कौल ने ट्वीट किया, जरा सोचिए. जब से जंग शुरू हुई है, अमेरिका या चीन अपने नागरिकों को निकालने में असहाय हैं. भारत 6 घंटे के लिए खारकीय में जंग रुकवाने में कामयाब हो गया. उम्मीद है बचे विद्यार्थी भी निकाल लिए जाएंगे.