*पुलिसकर्मी ने किया सराहनीय कार्य, रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर रहे युवक की बचाई जान–* अक्सर सवालों के घेरे में रहने वाली पुलिस कभी-कभी इंसानियत का फर्ज निभाते सुंदर दिखाई दे जाती है।
थाना राय क्षेत्र के अंतर्गत मांट रेलवे फाटक पर कालू पुत्र सुरजन निवासी नगला बरी जावरा– रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे पटरी पर लेट गया। मौके से निकल रहे थाना राय में तैनात पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार ने अपनी बाइक छोड़कर आनन-फानन में युवक को ट्रेन के आगे से खींच लिया और उसकी बचाई जान।
*स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मी की भूरी भूरी प्रशंसा की–*
मालगाड़ी मथुरा की ओर से कासगंज की ओर जा रही थी ट्रेन की गति धीमी होने के चलते चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। सूचना के बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे में था।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-