*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण* *प्रेस नोट*
*दिनांक-01.03.2022*
*नाबालिक बच्चे का अपहरण कर सनसनीखेज तरीके से हत्या करके शव को अपने घर में छिपाकर रखने व सरसो के खेत में फेंकने वाला शातिर अभियुक्त थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
दिनांक 25/26.02.2022 की रात्रि में अजय कुमार राय पुत्र स्व0 राजेश कुमार राय निवासी ग्राम अमिनी, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर अपने चचेरे भाई दीनदयाल कुमार राय उर्फ विपिन कुमार का दिनांक 25.02.2022 को गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0037/2022 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु थाना टीम का गठन कर पतारसी सुरागरसी की जा रही थी कि दिनांक 27.02.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त गुमशुदा का शव मंगरु हरिजन के सरसो के खेत ग्राम अमिनी थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी पड़ा है । फोरेन्सिक टीम तथा डाग स्क्वायड द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य एकत्रित किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पूछताछ, धरातलीय तथा इलेक्ट्रानिक साक्ष्य अभियुक्त रोहित राजभर (भारद्वाज) पुत्र कन्हैयालाल राजभर निवासी ग्राम अमिनी थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.03.2022 को मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित की गिरफ्तारी हेतु तलाश किया जा रहा था। सूचना मिली कि उक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त इस समय राधा कृष्ण मन्दिर गौर से कुछ दूर आगे खड़ा है। जो कहीं जाने की फिराक में है। यदि शीघ्रता किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित राजभर (भारद्वाज) पुत्र कन्हैयालाल राजभर निवासी ग्राम अमिनी थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष बताया जो मु0अ0सं0 0037/2022 धारा 364/302/201 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मृतक का एक अदद आधार कार्ड बरामद हुआ। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना स्थल के पास से जाकर मृतक का हवाई चप्पल व अभियुक्त द्वारा खाये गये गुटखे का खाली पैकेट बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ विवरण अभियुक्त -* रोहित राजभर उर्फ रोहित भारद्वाज पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम अमिनी थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष पूछने पर बता रहा है कि साहब मैं अजय राजभर की बहन आरती राजभर से पिछले करीब 8 महीने से प्यार करता हूँ तथा आरती से ही शादी करना चाहता था मेरा उससे उसके घर में व बाहर मिलना जुलना बराबर होता था जिस पर आरती के घरवालों को शंका होने लगी जिससे आरती के घरवाले उसकी शादी तय कर दिये थे। दिनांक 25.02.2022 को दोपहर में मैं आरती से मिलने उसके घर में गया था और उसके बाथरूम में मैं आरती से मिलकर बात कर रहा था कि दीन दयाल ने देख लिया मैं डर गया, आरती भी डर गयी कि दीन दयाल घरवालों को बता देगा। तब मैने दीन दयाल को बहलाने फुसलाने के लिए उसे पैसा देने की लालच दिया और शाम को उसे लिवाकर पंचायत भवन के पूरब बंशराज पटेल का गेहूँ का खेत जिसे हम लोग बोते हैं, वहां पर लिवाकर गया मैने दीन दयाल को 20 रू0 की नोट दिया और कहा कि जाओ बहार गुटखा ले आओ तब वह गया और सुरेन्द्र पटेल की गुमटी से 10 रू0 का गुटखा लेकर आया। मैने उसे 10 रू0 देते हुए कहा कि रख लो दिन में मैं जो आरती से मिल रहा था तुमने देखा था किसी से मत बताना और पैसा दूंगा। इस पर दीन दयाल बोला कि मैने अजय भैया को बता दिया है, मुझे गुस्सा आ गया तथा मैने ठान लिया कि आज इसका काम खतम कर देता हूँ न रहेगा , न किसी से कहेगा और मैने दीन दयाल का बाल पकड़कर उसे जोर से ईँट की बनी नाली पर पटक दिया दीन दयाल को सिर में गम्भीर चोट लगी तथा छटपटाकर बेहोश हो गया। दीन दयाल उर्फ विपिन का आधार कार्ड उसके छटपटाने से उसके लोवर से निकलकर गिर गया जिसे उठाकर मैने अपने पास रख लिया। मुझे लगा कि दीन दयाल को होश आ जाएगा लेकिन काफी देर तक जब उसे होश नहीं आया तो मैं उसे उठाकर गेहूँ के खेत के बीच बनी नाली में ले गया, काफी देर इन्तजार किया लेकिन दीन दयाल नहीं उठा तब मुझे पूरा यकीन हो गया कि दीन दयाल की मृत्यु हो गयी है। मैं वहीं दीन दयाल की लाश को छोडकर सडक पर टहल रहा था कि दीन दयाल के फूफा दीन दयाल को खोजते हुए उधर आये मुझसे पूछे कि दीन दयाल को जानते हो कि कहाँ है मैं बहाना कर दिया कि मुझे नहीं पता है। फिर कुछ देर तक इधर उधर वीरेन्द्र के साथ मैं भी घूमा और वापस घर चला गया घर पर खाना नहीं खाया मुझे नींद भी नहीं आ रही थी मुझे लगा कि दीन दयाल की लाश उसी खेत में पड़ी है जिसे हमने ही बोया है, कहीं मैं फंस न जाऊं लाश को अपने गांव के तालाब में डालने के लिए मैं उसी रात दिनांक 26.02.2022 को लगभग 01.00 बजे उठा और पैदल बाग की तरफ से होकर गेहूँ के खेत में आकर दीन दयाल की लाश को लेकर मैं वापस उसी रास्ते से अपने खण्डहर घर जिसमें भूसा रखा गया है, उसी भूसे की कोठरी में दीन दयाल के शव को छिपा दिया और मैं दीन दयाल के शव को अपने गांव के तालाब में फेंकने के लिए रात में कई बार कोशिश किया लेकिन तालाब के आस पास बिजली का प्रकाश होने के कारण शव को तालाब में नहीं फेंक सका तथा मुझे यह भी लगा कि भूसे वाले घर में लाश पडी रहेगी, सड़ेगी बदबू करेगी तो लोग जान जाएंगे फिर मैने 26/27.02.2022 की आधी रात को दीन दयाल की लाश को उठाया और अशोक के बाग से होते हुए नाली पकड़कर बाहर बाहर मंगरू हरिजन के खेत पर ले जाकर फेंक दिया और वापस अपने घर चला आया। साहब मैं आरती से शादी करना चाहता था। मैं आरती से मोबाइल पर बात करता था। 25 तारीख को रात में भी मैने आरती से कई बार बात किया वह मेरे पास भोर में फोन की थी। वह मुझसे बार बार फोन पर दीन दयाल के बारे में पूछ रही थी उसे शंका थी कि मैने दीन दयाल को गायब किया होगा लेकिन मैं लगातार आरती से झूठ बोलता रहा और सच्चाई नहीं बतायी। साहब मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी, मुझे माफ कर दीजिए दुबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा। इस प्रकार अपनी गलती की माफी माँगते हुए अपना बयान दे रहा है।
*अभियुक्त का विवरण –*
रोहित राजभर (भारद्वाज) पुत्र कन्हैयालाल राजभर निवासी ग्राम अमिनी थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण –* मृतक का हवाई चप्पल, मृतक का आधार कार्ड व गुटखा के पैकेट आदि वस्तुएं बरामद।
*आपराधिक इतिहास -*
मु0अ0सं0- 0037/2022 धारा 364/302/201 भादवि थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी ग्रामीण।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -*
थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह, का0 अमरजीत कुमार, का0 अमरजीत कुमार साह, हे0का0 फूलचन्द यादव थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी ग्रामीण।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-