June 8, 2026

पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि-

Spread the love

*Russia-Ukraine war: पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि*

 

नई दिल्ली -रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine war) से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री आज हाईलेवल मीटिंग (PM high level meeting) करेंगे. ज्ञात हो कि यूक्रेन में अब तक लगभग 200 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 15000 से अधिक नागरिक पोलैंड, मोल्दोवा सहित पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की स्थिति पर हाईलेवल मीटिंग (PM high level meeting) करने वाले हैं. इससे पहले विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि मैंने रूस और यूक्रेन के दोनों राजदूतों को अलग-अलग बुलाया और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया. मैंने उन स्थानों की भी जानकारी दी है जहां भारतीय नागरिक इकट्ठे हैं. श्रृंगला ने कहा कि दोनों राजदूतों ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया और हमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हर छात्र को वापस लाया जा रहा है, पीएम मोदी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और हमने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में टीमें भेजी हैं. मौजूदा स्थिति को लेकर विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम भी बनाया है.

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित सैन्य अभियान के चौथे दिन यूक्रेन में रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई जारी है. मॉस्को ने रविवार को कहा कि वह बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार बातचीत के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नहीं. जेलेंस्की ने कहा कि वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत की जा सकती है.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिणपूर्व में दो और शहरों को रूस ने घेर लिया है. यह कीव के दक्षिण में बड़े पैमाने पर विस्फोटों के बाद हुआ है और रूसी सेना ने शहर में एक गैस पाइपलाइन को दिन में उड़ाने के बाद खार्किव में घुसकर हमला किया है. यूक्रेन में अब तक लगभग 200 नागरिक मारे गए हैं और 150000 से अधिक पोलैंड, मोल्दोवा सहित पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से बात की, UNSC में भारत से राजनीतिक समर्थन मांगा

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि हम अपने देश को मुक्त करने के लिए जब तक आवश्यक होगा, हम लड़ेंगे. जेलेंस्की ने यूक्रेन छोड़ने से इनकार कर दिया है और नागरिकों से रूसी घेराबंदी के खिलाफ खड़े होने के लिए कहा है. इन हालातों में पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है।