November 6, 2026

जिला कारागार के विचाराधीन बंदी राजेश कुमार जायसवाल की जेलगार्ड की अभिरक्षा में श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय में 25 फरवरी को उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाँच शुरू –

Spread the love

*जिला कारागार के विचाराधीन बंदी राजेश कुमार जायसवाल की जेलगार्ड की अभिरक्षा में श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय में 25 फरवरी को उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाँच शुरू*

 

*लिखित/मौखिक अभिकथन/साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह 15 मार्च तक प्रस्तुत किया जा सकता है*

 

वाराणसी। अपर नगर मजिस्ट्रेट(चतुर्थ)/जॉच अधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया कि जिला कारागार में विचाराधीन बंदी राजेश कुमार जायसवाल पुत्र बी0 के0जायसवाल, निवासी डी-60/88 छोटी गैबी, सिगरा की जेलगार्ड की अभिरक्षा में श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में 25 फरवरी को उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु जिलाधिकारी द्वारा उन्हें जाँच अधिकारी नामित किया गया है।

उक्त प्रकरण में यदि किसी को लिखित/मौखिक

अभिकथन/साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह 15 मार्च तक उनके कार्यालय में प्रातः 10 बजे से सायं 5 तक उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।