काशी में की गई थी मेरी मृत्यु की कामना, तो मुझे खुशी हुई’, बनारस में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath dham) पहुंचकर पूजा-अर्चना की. बाबा विश्वनाथ की विधि विधान से पूजा के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि भारतीय राजनीति में लोग कितना नीचे गिरे हैं, लेकिन जब काशी में मेरी मृत्यु के लिए प्रार्थना की गई, तो मुझे खुशी हुई. इसका मतलब यह हुआ कि मेरी मृत्यु तक न तो मैं काशी छोडूंगा और न ही यहां के लोग मुझे छोड़ेंगे. अगर भक्तों की सेवा करते चला जाऊं तो उससे बढ़िया क्या होगा.
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जिंदा शहर बनारस है. परिवारवादी लोग इसे नहीं समझ सकते कि यहां से मुक्ति का मार्ग खुलता है. पीएम मोदी ने कहा कि मरते दम तक काशी की सेवा करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि पहले काशी में घाटों पर बम धमाके होते थे. आतंकवादी निडर थे, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके साथ थी. सपा सरकार खुलेआम आतंकवादियों से मामले वापस ले रही थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब ये परिवारवादी समाजवादी पार्टी सत्ता में थीं तो यूपी के विकास के लिए हम जो भी काम करते थे उसमें बाधा डालते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों में, डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है.
मैंने लाल किले से घोषणा की कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचे. जब ऐसा होगा, तो तुष्टिकरण की कोई संभावना नहीं होगी. कोई भेदभाव नहीं होगा. यूपी में सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. किसी से उसकी जाति या धर्म नहीं पूछा जाता है. सपा सरकार सिर्फ अपना और परिवार का ही विकास करती रही है.





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ