August 11, 2026

*दावे से पलटाः कहा एक ही पायलटहिरासत में, विदेश मंत्रालय ने चेताया- नहीं पहुंचे कोई नुकसान*

Spread the love

भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को हिरासत में लेने की बात से पाकिस्तान ने यूटर्न ले लिया है। पहले दो पायलट पकड़े जाने की रट लगा रहे पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि उनके कब्जे में एक ही पायलट है। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करके कहा- एक ही पायलट हिरासत में है। पहले वो दो पायलटों को हिरासत में लेने का दावा कर रहे थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाएगी कि उसकी हिरासत में जो भारतीय रक्षा कर्मी है उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। साथ ही भारत को उसकी तत्काल और सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के जवान का भद्दा प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और जिनेवा कन्वेंशन के सभी मानदंडों का उल्लंघन किया है।

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवादी संस्थाओं और अपनी धरती से आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्व और द्विपक्षीय प्रतिबद्धता को पूरा करने की बजाय पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आक्रामकता दिखाने का काम किया है