November 6, 2026

एक ही नंबर से चोरी और फिर गोली मारकर हत्या की सूचना से पुलिस हुई परेशान-

Spread the love

एक ही नंबर से चोरी और फिर गोली मारकर हत्या की सूचना से पुलिस हुई परेशान

 

 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के लेन नंबर 7 में राधिका यादव नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोनकर गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी। कंट्रोल से गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार लंका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना देने वाली महिला ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। घण्टों पूछताछ और मश्क्कत के बाद भी कोई पता नहीं चला। भारी पुलिस फोर्स देख कॉलोनी के लोग घर से बाहर और छत पर चढ़कर देखने लगे।

 

 

 

मौके पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि पहले कंट्रोल रूम को उसी नंबर से रमेश जी नामक व्यक्ति ने घर में चोरी होने की सूचना दी थी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई मिला ही नहीं। कुछ ही देर बाद उसी नंबर से राधिका यादव नामक महिला ने कंट्रोल रूम को फोन कर घर में गोली मारकर हत्या करने सूचना के बाद मोबाइल बन्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस से नंबर का पता लगाकर फर्जी सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।