*जनसंपर्क विभाग: बनारस रेल इंजन कारखाना*
*प्रेस विज्ञप्ति दि: 24.02.2022*
*रेलवे विद्यालयों में “अच्छी आदत अभियान” का शुभारंभ*
रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में बच्चों के बीच स्वच्छता का महत्व समझाने और स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारतीय रेल के स्कूलों में जापानी सरकार संगठन जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा “अच्छी आदत अभियान” का ऑनलाइन शुरुआत किया गया । स्वच्छता के प्रति सजगता के लिए “अच्छी आदत अभियान”के अंतर्गत आयोजित ऑन-लाइन कार्यक्रम से बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर स्थित इंटर कॉलेज के बच्चों को जोड़ा गया । अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में विशेष कर बच्चों में अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता हेतु अच्छीछ आदतों के प्रति जागरूक करना ।
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के द्वारा ऑन लाइन शुरू की “अच्छी आदत अभियान” के तहत बच्चों को एनीमेशन फिल्म, कार्टुन व छोटे-छोटे वीडियो द्वारा स्व्च्छता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । जिसके माध्यम से खाने से पहले व बाद में अच्छी् तरह से हाथ धोना, नियमित नाखुन काटना, ब्रश करना, समय से सोना एवं जगना, पानी व खाने की बर्बादी न करना, सही ढंग से मास्क पहनने के विषय में बताया गया । जिसमें बच्चों ने उत्सााहपूर्वक भाग लिया एवं बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नों को आयोजन समिति द्वारा संतोषप्रद बताया गया ।
इस अवसर पर बरेका के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री श्या मबाबू, वरिष्ठ् कार्मिक अधिकारी श्री राज कुमार गुप्तास, प्राचार्य इंटर कॉलेज श्री राजेश कुमार सैनी, जन सम्पपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार सहित काफी संख्या् में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों को स्व च्छरता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया, जिससे बच्चेक इसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लायें ।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य इंटर कॉलेज श्री राजेश कुमार सैनी ने किया ।
(राजेश कुमार)
जन सम्पर्क अधिकारी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-