June 12, 2026

स्वर्णिम स्टार की प्रमुख बड़ी ख़बरें-

Spread the love

*स्वर्णिम स्टार की प्रमुख बड़ी ख़बरें……………….*

 

➡दिल्ली- हिजबुल मुजाहिदीन के 4 ओवरग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, आरोपियों से UBGL ग्रेनेड, एके-47, 2 मैगजीन बरामद, हिजबुल मुजाहिदीन का प्रतिबंधित पोस्टर भी हुआ बरामद, किश्तवाड़ से हिजबुल मुजाहिदीन के वर्कर्स की गिरफ्तारी।

 

➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से की बात, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, बातचीत से ही संकट का समाधान होगा-पीएम मोदी।

 

➡लखनऊ- 27 फरवरी को यूपी चुनाव का 5वां चरण, आज शाम 6 बजे से प्रचार पर लगेगी रोक, आज शाम 6 बजे प्रचार पर लगेगी रोक, 5वें चरण में 12 जिलों की 61 सीटें हैं, अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, गोंडा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती में मतदान होगा।

 

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कार्यक्रम, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज में करेंगे प्रचार, 11.30 बजे कटरा खानपुर, सुलतानपुर में जनसभा, 1 बजे पुलिस लाइन के सामने चित्रकूट में जनसभा, 2 बजे सोरांव, रामनगर, डोरवा मार्ग, प्रयागराज में जनसभा, 2.45 बजे फुटावा तारा मुख्यालय के पास, करछना में जनसभा, दोपहर 3.45 बजे सरायंमम रेंज, प्रयागराज में जनसभा, शाम 4.30 बजे करबला तिराहा, प्रयागराज में जनसम्पर्क, शाम 5.15 बजे लोकनाथ चौराहा प्रयागराज में जनसभा।

 

➡लखनऊ- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज कार्यक्रम, 11.40 बजे अम्बेडकर नगर में जनसभा होगी, अंबेडकरनगर के आलापुर में जनसभा करेंगे शाह, 1.25 बजे प्रयागराज में जनसभा करेंगे अमित शाह, प्रयागराज के सोरांवं में जनसभा करेंगे अमित शाह, 2.45 बजे कौशाम्बी के सिराथू में जनसभा करेंगे, 4 बजे प्रतापगढ़ के रामपुरखास में जनसभा करेंगे।

 

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज कार्यक्रम, अखिलेश यादव आज बहराइच,अयोध्या में रहेंगे, बहराइच, अयोध्या में चुनाव प्रचार करेंगे अखिलेश, आज अयोध्या में विजय रथ यात्रा भी निकालेंगे।

 

➡लखनऊ- केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आज कार्यक्रम, प्रतापगढ़ और बाराबंकी में चुनाव प्रचार करेंगे, 11.15 बजे प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज में सभा, 1.15 बजे बाराबंकी में जनसभा संबोधित करेंगे।

 

➡लखनऊ- पूर्व सांसद डिंम्पल यादव का आज कार्यक्रम, सांसद जया बच्चन की भी आज जनसभाएं, कौशाम्बी जिले में आज करेंगी चुनाव प्रचार, सिराथू,मंझनपुर,चायल में करेंगी जनसभा।

 

➡बहराइच- सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव के भाई पर हमला, पथराव में आधा दर्जन गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, सपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव, पुलिस पर सत्तापक्ष का साथ देने का आरोप, विशेश्वरगंज थाना के गोधना गांव का मामला।

 

➡पीलीभीत- थाने में ड्यूटी के दौरान सिपाही से चली गोली, दीवान को गोली लगने थाने में मची हड़कंप, घायल दीवान को हायर सेंटर किया गया रेफर, एसपी ने सिपाही को किया निलंबित, पीलीभीत के थाना जहानाबाद का मामला।

 

➡मुरादाबाद- यूक्रेन में फंसा ठाकुरद्वारा का छात्र यासर कुरैशी, बेटे की सकुशल वापसी के लिए पिता ने की अपील, यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं यासर कुरैशी, परिवार छात्र के सकुशल लौटने की कर रहा हैं दुआ।

 

➡गाजीपुर- यूक्रेन में फंसा गाजीपुर का छात्र सैफ खान, कीव में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं सैफ खान, परिजनों की सरकार से सुरक्षित निकालने की गुहार, कोतवाली थाना के सैयदवाडा निवासी हैं सैफ खान।

 

➡अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज अमेठी दौरा, तिलोई, गौरीगंज, जगदीशपुर में प्रचार करेंगी स्मृति, डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात करेंगी, 3 जगहों पर जनसभा को भी करेंगी सम्बोधित।

 

➡रायबरेली- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।

 

➡उन्नाव- सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, असोहा थाना के पिपरी गांव के पास की घटना।

 

➡कानपुर- हुक्का बार पर पुलिस ने की छापेमारी, चकेरी के हाईड आउट हुक़्क़ा बार में की छापेमारी, पुलिस के संरक्षण में हुक्का बार चलाने का आरोप, चकेरी के हाईड आउट हुक़्क़ा बार का मामला।

 

➡सोनभद्र- व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक के पास सुसाइड नोट भी हुआ बरामद, रेनुकूट के हिंडाल्को आवासीय परिसर का मामला।

 

➡अमेठी- राहुल और प्रियंका गांधी का आज आगमन, 2 जगहों पर जनसभा को करेंगी सम्बोधित, जगदीशपुर के थौरी में 11 बजे होगी जनसभा, 12.30 बजे अमेठी के विशेसरगंज में जनसभा।

 

➡बाराबंकी- नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, शराब पार्टी में दोस्त ने गला रेतकर की हत्या, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, थाना मसौली के नहर का मामला।

 

➡रायबरेली- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आगमन आज, सलोन मे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे जनसभा, सलोन कस्बे में जनसभा करेंगे राहुल- प्रियंका गांधी

 

➡बलिया- यूक्रेन में फंसा बलिया का मेडिकल का छात्र, छात्र ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार, नगरा कस्बे का रहने वाला है छात्र मनीष जायसवाल।

 

➡हरदोई- संडीला इलाके के तीन छात्र यूक्रेन में फंसे, यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तीनों छात्र, छात्रों की वापसी को लेकर परिजन हैं परेशान।