August 31, 2026

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक तरफा प्यार में बीए की छात्रा की गर्दन रेतकर हत्या –

Spread the love

*उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को एक तरफा प्यार में बीए की छात्रा की गर्दन रेतकर और कई जगह चाक़ू मारकर हत्या कर दी। युवक वारदात को अंजाम देकर कोतवाली पहुंच गया और घटना में प्रयुक्त चाक़ू पुलिस को सौंप दिया।*

 

बागपत के झंकार गली निवासी नैन सिंह यमुना इंटर कालेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी 20 वर्षीय दीपा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। दीपा बाजार से सामान की खरीदारी करके वापस घर लौट रही थी।

 

गुरुद्वारे वाली गली में पहुंचने पर नगर के ही युवक रिंकू ने उसकी गर्दन समेत कई जगह चाक़ू मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।