*चुनाव से पहले मुख्तार पर बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में 2.15 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क*
यूपी विधानसभा चुनाव में गर्माती सियासत के बीच बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गाजीपुर में मुख्तार की पत्नी 2.15 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई बुधवार दोपहर हुई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
*गाजीपुर में करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है कुर्क*
डुगडुगी पिटवाकर 381 वर्ग मीटर भूमि कुर्क कर ली गई। इससे पहले बीते दिसंबर माह में गाजीपुर जिला प्रशासन द्वारा गजल होटल के प्रथम तल को ध्वस्त कराने के साथ ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकानों को सील करने के साथ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है।
इतना ही नहीं लाल दरवाजा के पास स्थित निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स और उसकी भूमि को कुर्क किया जा चुका है। इस संबंध में सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि डीएम के निर्देश पर माफिया मुख्तार अंसारी की दो करोड़ 15 लाख की बेनामी भू संपत्ति को कुर्क की गई है।
साभार





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-