November 6, 2026

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी-

Spread the love

*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*

 

 

वाराणसी 22 फरवरी, 2022; पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत ज्ञानपुर रोड-हँड़िया खास (26 किमी) रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल 24 फरवरी, 2022 को इस विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक

(रेल विकास निगम लिमिटेड) श्री विकास चन्द्रा सहित मुख्यालय मंडल एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान इस नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।

*ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।*

*अतः आम जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएँ और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें।*

 

 

*अशोक कुमार*

जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी