September 18, 2026

जनपद मऊ से रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त राकेश यादव गिरफ्तार-

Spread the love

*स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।*

 

 

 

*जनपद मऊ से रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त राकेश यादव गिरफ्तार।*

 

*दिनांक 22-02-2022 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ में पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2022 धारा 307, 34 भादवि में वांछित व रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी राकेश को जनपद मऊ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

राकेश यादव पुत्र मुन्ना यादव, नि0 अवस्था इब्राहिमपुर मठिया, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ।

 

*बरामदगीः-*

 

1- 01 अदद पिस्टल .32 बोर।

2- 07 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर।

3- 02 अदद मैग्जीन .32 बोर।

4- रूपये 110 नगद।

 

*गिरफ्तारी का स्थान,दिनंाक व समयः-*

 

नवांपुरा मोड़ से असलपुर-भैसही पुल के पास, बृहद ग्राम अजयपुर थाना-चिरैयाकोट, जनपद मऊ दिनांक 22-02-2022 समय 01.15 बजे।

 

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनों से वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक श्री पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में, आरक्षी आलोक कुमार पाण्डेय, श्रीकृष्ण गिरि, सुधीर कुमार, सूरज कुमार, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय, एस0टी0एफ लखनऊ की टीम गठित कर जनपद मऊ में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।

 

अभिसूचना संकलन के दौरान एस0टी0एफ0 टीम को सूचना मिली कि थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ में पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2022 धारा 307, 34 भादवि का वांछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी अभियुक्त राकेष यादव थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ क्षेत्रार्न्तगत नवांपुरा मोड़ से असलपुर-भैसही पुल के पास मौजूद है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर वांछित अभियुक्त राकेष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त राकेष यादव ने पूछताछ के दौरान बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सर्वेश यादव से मेरी लड़ाई हो गयी थी, जिस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर अभियोग भी पंजीकृत हुआ था। इस लड़ाई का बदला लेने के लिए मैं सर्वेश यादव की तलाश कर रहा था। दिनांक 21-01-2022 को सर्वेश यादव एहियाचक में अपनी मोटर साइकिल बनवा रहा था। तभी मैं अमरजीत यादव व सोनू यादव को मोबाइल से फोन किया और एहियाचक के पास बुलाया। सोनू यादव व अमरजीत यादव मोटर साइकिल नं0 यू0पी0-54 एन-0305 से एहियाचक से पहले ही रास्ते में मिले और मैं उनको बताया कि सर्वेश यादव एहियाचक में अपनी मोटर साइकिल बनवा रहा है। आज उससे पुराना हिसाब बराबर कर लिया जाय। हम तीनो लोग उसी मोटर साइकिल से एहियाचक पहुंचे और सर्वेश को मारने लगे। इस मारपीट का सर्वेश ने विरोध किया, तो मैं पिस्टल से और अमरजीत यादव तथा सोनू यादव कट्टे से सर्वेश पर फायर कर दिये, जिस पर सर्वेश को गोली लग गयी और वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद हम तीनों लोग उसी मोटर साइकिल से भाग निकले। उसके बाद पता चला कि सर्वेश यादव बच गया और हम लोगों के विरूद्ध थाना चिरैयाकोट में मुकदमा दर्ज करा दिया। आज मैं अपने किसी परिचित से मिलकर पैसों का इन्तजाम करके बाहर भागने की फिराक में था।

उल्लेखनीय है कि इसी घटना में शामिल सोनू यादव को दिनांक 01-02-2022 को तथा अमरजीत यादव को दिनांक 09-02-2022 को एस0टी0एफ0 लखनऊ टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन दोनों के गिरफ्तारी हेतु भी रू0 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित था।

गिरफ्तार अभियुक्त को मु0अ0सं0 07/2022 धारा 307, 34 भादवि एवं मु0अ0सं0 31/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।