November 6, 2026

उत्तर प्रदेश की अब तक की अहम खबरे –

Spread the love

सहारनपुर। हाथ पर फर्जी प्लास्टर लगवाकर छुट्टी लेने पहुंचे सिपाही को जांच के बाद एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।

 

एसएसपी ने बताया कि कोतवाली मंडी में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार ने चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अपने हाथ टूटा होना दर्शाकर प्लास्टर लगवा कर छुट्टी लेने पहुंचे थे। एसएसपी ने शक होने पर जांच कराई तो सिपाही का हाथ सही मिला। इसलिए सिपाही को लाइन हाजिर किया।

 

 

 

 

*बिनिता मेरी जयकर,DCP साउथ दिल्ली:-19 फरवरी को एक महिला की हत्या की ख़बर मिली थी जिसकी जांच में पता चला कि जिस रात महिला का ख़ून हुआ उस रात उनकी बेटी देवयानी और उनका भाई उसी घर में थे। सूधा रानी फाइनेंस का काम करती थी और उन्होंने MCD का चुनाव भी लड़ा जिसमें उन्हें हार मिली। बेटी देवयानी से पूछताछ में वे अपने बयान कई बार बदलती हुई पाई गई। देवयानी ने बताया कि रात 9 बजे 2 लड़के आए और पिस्तौल निकालकर आभूषण लूटा और सूधा को चाकू मारकर चले गए। लेकिन जब सूधा के भाई से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ और बताया तभी हमें देवयानी पर शक हुआ।देवयानी और उसका पति 4 साल पहले अलग हो चुके हैं। देवयानी अभी शिबू के साथ लीव-इन में रहती है ये सूधा को मंज़ूर नहीं था। जिसने ख़ून किया है वो शिबू का दोस्त कार्तिक है। कार्तिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 20,000 से ज़्यादा कैश और आभूषण बरामद हुए है।*

 

 

 

 

*आज दिनांक 22.02.2022 को चुनाव प्रेक्षकगण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम एवं विश्वविद्यालय परिसर स्थित दीक्षा भवन, कला संकाय, वाणिज्य भवन, संवाद भवन जहां से पोलिंग पार्टी रवाना होगी, का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में लगे कर्मचारीगण को चुनाव से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस अवसर पर मुख्य विकाश अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।*

 

 

 

 

*सिरसा बाजार एवं मेजा बाजार, माडा बाजार के व्यापारियों ने चुनाव प्रचार के अभियान में व्यापारियों ने शिकायत किया था की वाणिज्य कर विभाग द्वारा छोटे छोटे व्यापारियों का माल रोक कर जबरन परेशान करके धन उगाई की जा रही है उसको लेकर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एडिशनल कमिश्नर ग्रेट वन जी सी मिश्रा से मुलाकात करके शिकायत किया उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस व्यापारी के साथ घटना हुई है उस व्यापारी से लिखित रूप से मंगा कर दीजिए तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, साथ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सैफ अहमद, महामंत्री बबलू सिंह रघुवंशी, नीरज जायसवाल, सत प्रकाश केसरी शामिल है

 

 

 

 

➡कानपुर- घोटालों का गढ़ बनता जा रहा कानपुर नगर निगम, मार्ग प्रकाश विभाग में करोड़ों के घोटाले की आशंका, 1 करोड़ का बजट दूसरे मद में खर्च होने की आशंका, बजट खत्म होने से इंडस्ट्रियल एरिया में छाया अंधेरा, नगर आयुक्त ने 3 दिन पहले किया था बजट पारित, EESL भुगतान के लिए 6 करोड़ का अतिरिक्त बजट, नगर आयुक्त ने CFO अशोक त्रिपाठी को सौंपी जांच।

 

➡मथुरा- भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज पर रेप का केस, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, साथी पर दुष्कर्म का आरोप, नर्सिंग छात्रा की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप, कई बार SSP ऑफिस के चक्कर काटने के बाद केस, पीड़िता की तहरीर पर वृंदावन थाने में मुकदमा दर्ज।

 

➡अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा, मिल्कीपुर और बीकापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, मिल्कीपुर प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ के पक्ष में वोट मांगेंगे, बीकापुर से डॉ अमित सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगेंगे, 24 फरवरी को अयोध्या धाम में रोड शो करेंगे CM, रुदौली में प्रत्याशी रामचंद्र यादव के समर्थन में जनसभा।

 

➡कानपुर- घोटालों का गढ़ बना कानपुर का नगर निगम, नामांतरण कर निर्धारण में 30 करोड़ का घोटाला, नगर निगम के जोन 2,3 और 5 हुआ घोटाला, घोटालों की फाइल गायब होने की है आशंका, अपर नगर आयुक्त को मिली मामले की जांच।

 

➡बरेली- व्यापारी संजीव गर्ग हत्याकांड का खुलासा, व्यापारी के रिश्तेदारों ने कराई थी हत्या-पुलिस, साढू के बेटों सोनू और मोनू ने दी सुपारी-पुलिस, कॉल डिटेल से हत्यारों तक पहुंची पुलिस, फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का था मामला।

 

➡कानपुर- सजारी में फर्नीचर कारीगर हत्या का मामला, एक महिला और एक अन्य पुलिस हिरासत में, हिरासत में पुलिस कर रही गहन पूछताछ, शुक्रवार देर रात घर से गायब था कारीगर, अगले दिन घर के पीछे खंडहर में मिली लाश।

 

➡मिर्ज़ापुर- लापता युवक का भूसे में लिपटा मिला शव, युवक का शव मिलने से सनसनी, अपहरण कर हत्या की आशंका लालगज थाने के खजूरी गांव का मामला।

 

➡गोरखपुर- दिल्ली सांसद, लोकगायक मनोज तिवारी आज गोरखपुर में, 2 बजे चिल्लूपार विधानसभा के डेरवा पहुंचेंगे, असुरन चौक से लेकर गोलघर तक जनसंपर्क करेंगे,CM योगी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे।

 

➡ललितपुर- शराब के नशे में 2 युवको में मारपीट, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, घंटो शराबियों ने जमकर मारपीट की, सदर कोतवाली के वर्णी कॉलेज चौराहे का मामला।

 

➡महराजगंज- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का महराजगंज दौरा, स्मृति ईरानी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी, 12.30 बजे सिसवा राम जानकी मंदिर पहुचेंगी।

 

➡दिल्ली- यूक्रेन संकट पर यूएनएससी की बैठक, भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति का बयान, यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव चिंतनीय-तिरुमूर्ति, यूक्रेन में शांति बहाली जरूरी है- तिरुमूर्ति, भारत शांति से समझौते के पक्ष में- तिरुमूर्ति, नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है- तिरुमूर्ति, भारतीयों की सलामती प्राथमिकता है-तिरुमूर्ति।

 

➡दिल्ली- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की बात, जो बाइडेन के साथ मौजूदा घटनाओं पर चर्चा की, चर्चा में यूके के प्रधानमंत्री के साथ योजना पर बात हुई, व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत की पुष्टि की।