*बिनिता मेरी जयकर,DCP साउथ दिल्ली:-19 फरवरी को एक महिला की हत्या की ख़बर मिली थी जिसकी जांच में पता चला कि जिस रात महिला का ख़ून हुआ उस रात उनकी बेटी देवयानी और उनका भाई उसी घर में थे। सूधा रानी फाइनेंस का काम करती थी और उन्होंने MCD का चुनाव भी लड़ा जिसमें उन्हें हार मिली। बेटी देवयानी से पूछताछ में वे अपने बयान कई बार बदलती हुई पाई गई। देवयानी ने बताया कि रात 9 बजे 2 लड़के आए और पिस्तौल निकालकर आभूषण लूटा और सूधा को चाकू मारकर चले गए। लेकिन जब सूधा के भाई से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ और बताया तभी हमें देवयानी पर शक हुआ।देवयानी और उसका पति 4 साल पहले अलग हो चुके हैं। देवयानी अभी शिबू के साथ लीव-इन में रहती है ये सूधा को मंज़ूर नहीं था। जिसने ख़ून किया है वो शिबू का दोस्त कार्तिक है। कार्तिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 20,000 से ज़्यादा कैश और आभूषण बरामद हुए है।*

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-